प्राचीन मिस्र की कब्र में मिला 4,000 साल पुराना हाथ का निशान, सामने आई दिलचस्प जानकारी
प्राचीन मिस्र, वहां का रहन-सहन, संस्कृति शोधकर्ताओं के लिए हमेशा से दिलचस्पी का विषय रहा है. ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने प्राचीन मिस्र के एक कब्र से हाथ के ...
ब्रिटेन स्थित कैम्ब्रिज म्यूजियम ने सोमवार को बताया कि ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने 4,000 साल पुरानी मिस्र की एक कलाकृति पर एक दुर्लभ हाथ के निशान की खोज की हाथ के प्राचीन निशान संग्रहालय के संरक्षकों को मिस्र के एक सोल हाउस के अंदर मिला है. सोल हाउस मिट्टी से बना घर के आकार का होता है जिसे प्राचीन मिस्र के लोग कब्रों में भोजन, प्रसाद रखने के लिए बनाते थे. ऐसा माना जाता है कि ये सोल हाउस आत्माओं का निवास स्थान थे.
यह नई खोज जिस सोल हाउस में हुई है वो 2055 और 1650 ईसा पूर्व के बीच तैयार की गई हो सकती है. दरअसल, सोल हाउस को नई प्रदर्शनी के लिए तैयार किया जा रहा था जिसके लिए म्यूजियम के संरक्षण कर्मचारी उसकी जांच कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने हाथ के दुर्लभ निशान को देखा.
कैम्ब्रिज स्थित फिट्जविलियम संग्रहालय की वरिष्ठ क्यूरेटर और मिस्र विशेषज्ञ हेलेन स्ट्रडविक ने कहा, 'मैंने पहले कभी प्राचीन मिस्र की किसी वस्तु पर हाथ का पूरा निशान नहीं देखा है.



No comments: